खेल निदेशालय की ओर से हेमवती नंदन बहुगुणा स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय महिला ओपन हॉकी प्रतियोगिता के फाइनल मैच में अल्मोड़ा ने नैनीताल को 2-0 से पराजित किया। समापन समारोह की मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष पार्वती महरा ने विजेता और उप विजेता टीमों के खिलाड़ियों को पुरस्कार बांटे।
मैच के पहले हॉफ में दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। टीमों ने विरोधी टीम के खिलाड़ियों को गोल करने का मौका नहीं दिया। दूसरे हाफ में अल्मोड़ा के खिलाड़ियों ने आक्रामक खेल दिखया। अल्मोड़ा की मोनिका रावत और अनिता पवार ने 1-1 गोल कर अपनी टीम को अजेय बढ़त दिलाई। नैनीताल के खिलाड़ी मैच के अंत तक जूझते, लेकिन गोल करने में सफल नहीं हुए।
अल्मोड़ा ने 2-0 से प्रतियोगिता जीत ली। दीपक वर्मा, राजेंद्र सिंह कनवाल, गणेश शाही, भूपाल चिलवाल निर्णायक थे। समापन समारोह में मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष पार्वती महरा ने दोनों ही टीमों के खिलाड़ियों को पुरस्कार दिए। उन्होंने खिलाड़ियों से लगातार परिश्रम से खेल में निखार लाकर राज्य का नाम रोशन करने को कहा। जिला क्रीड़ा अधिकारी सीएल वर्मा ने सभी का आभार जताया।
इस मौके पर दुर्गा प्रसाद, कोच लियाकत अली खान, डीके सेन, गिरीश मल्होत्रा, केशव लाल टम्टा, हरीश बिष्ट, अमरनाथ रावत, हीरा कनवाल, गोकुल शाही, हरीश गोस्वामी, वेद प्रकाश बिनवाल, हनी वर्मा, किशन सिंह आदि मौजूद थे।