फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर पंचायत कार्यालय में डाले ताले

Mon, 02 Feb 2015 11:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, द्वाराहाट (अल्मोड़ा)।
विज्ञापन
विज्ञापन
ऐतिहासिक हितचिंतक भवन और स्याल्दे बिखोती मेला परिसर से अतिक्रमण हटाने की मांग को लेकर हितचिंतक बचाओ संघर्ष समिति का आंदोलन 16वें दिन भी जारी रहा। आंदोलनकारियों ने  सोमवार को भी नगर पंचायत कार्यालय पर तालाबंदी की और धरना दिया। भौंरा, डढूली और धरमघर के ग्रामीणों ने आंदोलन को समर्थन दिया है। इधर धरने में विधायक के नहीं पहुंचने से लोगों में आक्रोश है।
विज्ञापन


अतिक्रमण हटाने की मांग को लेकर आंदोलनकारियों ने नगर पंचायत कार्यालय पर लगभग चार घंटे तक तालाबंदी कर दी। इस दौरान कार्यालय परिसर पर धरना भी दिया। वक्ताओं ने कहा कि आंदोलन के बाद भी प्रशासन अतिक्रमण को नहीं हटा रहा है। धरना देने वालों में विनोद जोशी, सुरेंद्र लाल शाह, ओपी हरबोला अनिल चौधरी थे। भौंरा, डढुली और धरमघर क्षेत्र से पहुंचे ग्रामीणों ने आंदोलन को समर्थन दिया। कहा कि द्वाराहाट की ऐतिहासिक संस्कृति की रक्षा के लिए वे हमेशा आगे रहेंगे। समर्थन देने वालों में संतोष बिष्ट, मनोज अधिकारी, जगदीश सिंह, त्रिलोक बजेठा, कुंवर सिंह, किशन भंडारी, उत्तम सिंह, हरीश मठपाल, श्याम सुंदर, दया कृष्ण जोशी थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें