फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: मेरा अधिकार पहल बना रही है लड़कियों और महिलाओं को सशक्त

Mon, 06 Oct 2025 12:10 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
द्वाराहाट(अल्मोड़ा)। दूनागिरी क्षेत्र में कुकुछीना में प्रियंशी पटेल ने मेरा अधिकार नामक एक पहल शुरू की है। जो महिलाओं और बच्चों को सशक्त बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित हो रही है।
विज्ञापन

यह पहल न केवल लड़कियों को मुफ्त सैनिटरी नैपकिन प्रदान करने के लिए काम करती है, बल्कि यह उन्हें कौशल विकास, पुस्तकालय, कंप्यूटर संसाधन, प्रिंटिंग सेवाएं और ताइक्वांडो कक्षाओं जैसी सुविधाएं भी प्रदान करती है। मेरा अधिकार पहल का मुख्य उद्देश्य महिलाओं और लड़कियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कौशल विकास और शिक्षा प्रदान करना है। मुफ्त सैनेटरी नैपकिन प्रदान करके लड़कियों को स्वस्थ और सुरक्षित रखने का प्रयास करना। पुस्तकालय और कंप्यूटर संसाधन प्रदान कर लड़कियों को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने में मदद करना। लड़कियों और महिलाओं को आपातकालीन स्थितियों में सहायता प्रदान करना भी इसका उद्देश्य है। लोगों का कहना है कि प्रियांशी पटेल का यह प्रयास निश्चित रूप से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने में मदद करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें