फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से बचाव को मेरा मनोरंजन मेरा बाग अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। पर्वतीय क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाएं लचर होने के कारण संक्रमण रोकना सरकार के लिए बड़ी चुनौती बना हुआ है। संक्रमण से बचाव के लिए तमाम तरह के लोग जतन कर रहे हैं। ग्रामीणों को जागरूक करने के प्रयास चल रहे हैं।
विज्ञापन

उपमंडल के सुदूरवर्ती स्याल्दे निवासी प्रगतिशील किसान प्रेम गिरि गोस्वामी ने भी एक अनूठा तरीका इजाद किया है। वह मेरा मनोरंजन-मेरा बाग, कोविड-19 से है बचाव अभियान के माध्यम से लोगों को जागरूक कर रहे हैं।
यह कार्य उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्र के नाम संदेश से प्रेरित होकर किया है। वह लोगों को अपने बगीचे से ऑनलाइन प्रशिक्षण भी दे रहे हैं।
विज्ञापन

देश की 70 फीसदी जनसंख्या गांवों में निवास करती है। कोरोना की दूसरी लहर का सबसे अधिक प्रभाव ग्रामीण क्षेत्रों में ही पड़ा है।
ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं लचर हैं। लचर व्यवस्था के चलते ग्रामीण क्षेत्रों में संक्रमण रोकना बड़ी चुनौती बना हुआ है। ग्रामीणों को संक्रमण से बचाने के लिए तमाम उपाय किए जा रहे हैं। कई संगठन गांव-गांव जाकर लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक कर रहे हैं।
स्याल्दे निवासी प्रगतिशील काश्तकार प्रेम गिरि गोस्वामी ने अपने घर के पास चार नाली भूमि पर छोटा बाग विकसित किया है। उन्होंने बताया कि कोरोना के चलते पिछले एक साल से वह लोगों को खेती किसानी का प्रशिक्षण और सामाजिक कार्य नहीं कर पा रहे थे।
उन्होंने बताया कि लॉकडाउन की घोषणा करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र के नाम संदेश दिया और कोरोना से बचाव और स्वयं को व्यस्त रखने के लिए खेती किसानी की ओर अग्रसर होने का आह्वान किया था।
इसी से उन्हें प्रेरणा मिली। उन्होंने बताया कि बागवानी उनका शौक भी रहा है। जिले में उन्हें प्रगतिशील कृषक के रूप में पहचान मिली है।
महामारी से बचाव और किसानों को प्रेरित करने के लिए उन्होंने अपने बगीचे से किसानों को ऑनलाइन फल और सब्जी उत्पादन का प्रशिक्षण देना शुरू किया। कई किसान इससे जुड़े हैं।
पिछले एक साल से लॉकडाउन की अवधि से अब तक वह कई प्रकार के जैविक खेती का प्रशिक्षण दे चुके हैं। लोगों को कोरोना महामारी से बचाव के लिए जागरूक भी कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि लोग यदि व्यस्त रहेंगे तो कोरोना से बचाव होगा और उनकी पर्यावरण तथा जैविक खेती के प्रति रुचि भी बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि मेरा मनोरंजन-मेरा बाग कोविड 19 से है बचाव अभियान सफलता के सोपान चढ़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें