फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुस्लिम समुदाय के लोगों का कलक्ट्रेट में प्रदर्शन

Tue, 26 May 2015 01:12 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला ब्यूरो/ अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के अल्मोड़ा में वक्फ संपत्ति के प्रबंधन के लिए मसरूर कुरैशी को प्रशासक नियुक्त करने के खिलाफ अंजुमन सेवा समिति के बैनर तले मुस्लिम समुदाय के लोगों ने आज कलक्ट्रेट प्रांगण में धरना दिया। इस मौके पर हुई सभा में वक्ताओं ने वक्फ बोर्ड पर मुस्लिम समुदाय के लोगों को गुमराह करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन


उन्होंने मसरूर कुरैशी की नियुक्ति को निरस्त करने की मांग की और आंदोलन की चेतावनी दी। बाद में डीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। वक्ताओं ने कहा कि बोर्ड से आम लोगों केे बीच से मुतवल्ली चुने जाने का आग्रह किया जाता रहा।

25 अप्रैल को अल्मोड़ा में वक्फ बोर्ड के कार्यपालक अधिकारी आब्जर्वर अहमद आदिल सिद्दीकी, सहायक आब्जर्वर वाजिद हुसैन, वक्फ  निरीक्षक राजेंद्र प्रसाद पंत ने अल्मोड़ा आकर नगर के मुस्लिम समुदाय और मस्जिद के नमाजियों की बैठक की। जिसमें सर्वसम्मति से मो. असलम जिन्नाह का चयन किया गया था।
विज्ञापन


बोर्ड ने सप्ताहभर के भीतर नियुक्ति पत्र भेजने का आश्वासन दिया था, परंतु जनभावनाओं की अनदेखी की गई।  और उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर निवासी मसरूर कुरैशी को प्रशासक ( मुतवल्ली ) मनोनीत कर दिया गया। उन्होंने नियुक्त मसरूर कुरैशी पर गंभीर आरोप लगाते हुए उन्हें पद से हटाने की मागं की।

मुस्लिम समुदाय के लोगों ने इस नियुक्ति को अवैध बताते हुए जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। धरना प्रदर्शन में समिति के अध्यक्ष उमर हुसैन, अमीनुर्रहान, अख्तर हुसैन, पूर्व सभासद यूसुफ तिवारी, मो. इरफान, नूर  अकरम खान, आफताब, मो. जफर, नवेद, एहसान अली, फरीदअनवर अंसारी, अब्दुल निजाम, अब्दुल कादिर, मुजीबुर्रहमान, अब्दुल निजाम समेत काफी संख्या में लोग मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें