फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या के दोनों मामलों को रेगुलर पुलिस में ट्रांसफर करने की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
धौलछीना (अल्मोड़ा)। सेराघाट के नाली और बाड़ेछीना के सुपई गांव में दो लोगों की हत्या के मामले में राजस्व पुलिस अब रेगुलर पुलिस को मुकदमा ट्रांसफर करने की तैयारी कर रही है। बृहस्पतिवार को राजस्व पुलिस ने केस ट्रांसफर के लिए आवेदन कर दिया है। अब मुकदमा ट्रांसफर होने के बाद रेगुलर पुलिस मामले की जांच करेगी।
विज्ञापन

सोमवार को बाड़ेछीना के सुपई गांव निवासी राजेंद्र सिंह चम्याल (30) पुत्र नैन सिंह चम्याल पर कांचुला पुल के पास गांव के ही करीब 15-20 लोगों ने लाठी और डंडों से हमला करके अधमरा कर दिया था। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल अल्मोड़ा लाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया था। इसके बाद बुधवार को मृतक की पत्नी कमला की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या के आरोप पर 302 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया था। इधर सेराघाट के पास नाली गांव निवासी राजेंद्र सिंह (50) पुत्र स्व. प्रताप सिंह को घर में अकेला देख बड़े भाई ने जमीन संबंधित विवाद को लेकर हमला कर दिया था। बड़े भाई ने परिवार और कुछ अन्य लोगों के साथ मिलकर छोटे भाई को लाठी-डंडों से जमकर पीटा। छोटे भाई राजेंद्र को गंभीर हालत में जिला अस्पताल से हल्द्वानी रेफर किया गया। जहां उनकी मृत्यु हो गई। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर ग्रामीणों ने शव रख अल्मोड़ा-बेड़ीनाग मोटरमार्ग पर जाम लगाया था। तहरीर के बाद राजस्व पुलिस ने मृतक के बड़े भाई, भतीजे और अन्य दो लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया। मृतक के भतीजे हेमंत सिंह, संबंधी बालम सिंह और नीरज सिंह तीन आरोपियो को गिरफ्तार किया जा चुका हैं। वहीं बड़ा भाई चंदन सिंह गिरफ्त से बाहर है। इधर दोनों मामलों में राजस्व पुलिस ने मुकदमों को रेगुलर पुलिस में स्थानांतरित करने के लिए आवेदन पत्र दे दिया है। एसडीएम सीमा विश्वकर्मा ने बताया कि केस रेगुलर पुलिस को ट्रांसफर करने के लिए डीएम को पत्र भेज दिया है। वहीं छोटे भाई की हत्या का आरोपी बड़ा भाई भी गिरफ्त से बाहर है।
थाना खोलने और रेगुलर पुलिस में शामिल करने की उठी मांग
अल्मोड़ा। भैंसियाछाना ब्लॉक के दो गांवों में दो लोगों की हत्या के बाद से ग्रामीणों में दहशत है। बृहस्पतिवार को डूंगरलेख निवासी कुंदन सिंह चम्याल ने डीएम को ज्ञापन सौंप क्षेत्र में आपराधिक घटनाओं को रोकने के लिए कड़े कदम उठाने की मांग की। उन्होंने राजस्व क्षेत्र लिंगुणता और पल्यूबैंड को रेगुलर पुलिस में शामिल करने की अपील की। इस दौरान भैंसियाछाना में चौकी या थाना खोलने की भी मांग उठाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें