फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागेश्वर से रेफर गर्भवती महिला ने अल्मोड़ा पहुंचने से पहले दम तोड़ा

विज्ञापन
अल्मोड़ा के महिला अस्पताल में मौजूद मृतक के पति और सास। - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। बागेश्वर जिले से रेफर एक गर्भवती महिला की अल्मोड़ा अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गई। हालांकि महिला की प्रसव की तिथि अगले महीने थी, लेकिन बृहस्पतिवार को उसकी तबियत बिगड़ने पर जिला अस्पताल बागेश्वर से उसे रेफर किया गया था। गर्भवती की मौत के बाद से ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा।
विज्ञापन

बागेश्वर जिले के बनेग गांव निवासी गर्भवती गीता देवी (25) पति राजेंद्र बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य परीक्षण के लिए जिला अस्पताल बागेश्वर दिखाने आई थी। महिला का सुबह से स्वास्थ्य खराब था, जांच में ब्लड प्रेशर अधिक होने पर उसे हायर सेंटर रेफर किया गया था। इस दौरान परिजन उसे 108 के माध्यम से महिला अस्पताल अल्मोड़ा लाए। लेकिन रास्ते में एनटीडी के समीप महिला की मौत हो गई। महिला अस्पताल अल्मोड़ा के सीएमएस डॉ. दीपक गर्ब्याल ने बताया कि महिला के अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी। परिजनों ने बताया कि महिला की प्रसव की तिथि 14 अगस्त थी, सुबह स्वास्थ्य परीक्षण के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कांडा लेकर गए थे। अस्पताल में डॉक्टर नहीं मिलने पर वह जिला अस्पताल बागेश्वर गए। वहां से रेफर करने के बाद उसे यहां लाया गया। मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। बताया जा रहा है कि महिला की शादी तीन साल पहले हुई थी। वह पहली बार गर्भवती हुई थी। अस्पताल पहुंचने पर महिला की सास कमला देवी को उसकी मौत के बारे में जानकारी नहीं थी। वह बार-बार बहु की तबियत पूछती रही। वहीं पति का भी रो-रोक बुरा हाल था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें