फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: मां कौमारी स्वयं सहायता समूह की सदस्य मुन्नी बनीं उद्यमी

Thu, 11 Dec 2025 11:33 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। ग्रामीण उद्यम वेग वृद्धि परियोजना ग्रामीण क्षेत्रों में निवासरत महिलाओं को उद्यमी बनाने में मददगार साबित हुई है। इस योजना के तहत मां कौमारी स्वयं सहायता समूह की सदस्य मुन्नी देवी उद्यमी बनी हैं। वर्तमान में मुन्नी लाखों की आय अर्जित कर रही हैं। वह क्षेत्र में अन्य महिलाओं के लिए भी मिसाल बनी हैं।
विज्ञापन

विकासखंड लमगड़ा की ग्राम छत्तीला निवासी मुन्नी देवी मां कौमारी स्वयं सहायता समूह की सदस्य हैं। उन्होंने बताया कि वर्ष 2023 में लंबी बीमारी के चलते उनके पति का देहांत हो गया था। उनके सामने अपने दो छोटे बच्चों और बूढ़ी सास की जिम्मेदारी आ गई। परिवार का भरण पोषण करना उनके लिए मुश्किल हो गया था। तभी उन्हें उद्यम वेग वृद्धि परियोजना की जानकारी मिली। उन्हें व्यवसाय करने के लिए परियोजना के तहत एक लाख रुपये की सहायता दी गई। इसके बाद वह क्षेत्र में अन्य महिलाओं के लिए एक मिसाल बन गईं। उन्होंने कहा कि चुनौतियों के बीच परियोजना से मिली सहायता की धनराशि से कॉस्मेटिक और रेडिमेड की दुकान खोली। वर्तमान में वह प्रतिमाह सात से नौ हजार रुपये की आय अर्जित कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें