फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पालिका, छावनी, नगर पंचायत, थाना क्षेत्रों में धारा 144

Sun, 27 Mar 2016 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
गश्त करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
राजनीतिक घमासान के बाद प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लागू हो गया है। कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए शासन ने पहले से ही पुख्ता प्रबंध कर लिए थे। अल्मोड़ा में पुलिस कर्मियों के अलावा एक कंपनी और डेढ़ सेक्सन पीएसी के जवान तैनात किए गए हैं। सुरक्षा के लिहाज से रविवार से पालिका क्षेत्र अल्मोड़ा, रानीखेत छावनी, नगर पंचायत क्षेत्र द्वाराहाट समेत सभी थाना क्षेत्रों में धारा 144 लागू हो गई है। 
विज्ञापन

प्रदेश में चल रहे राजनीतिक हालात के चलते प्रशासन को राष्ट्रपति शासन लागू होने की पूरी संभावना थी। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पहले से ही तैयारी कर ली गई थी। अल्मोड़ा में पुलिस कर्मियों के अलावा एक कंपनी और डेढ़ सेक्सन पीएसी बुला ली गई थी।
एसपी केएस नगन्याल ने बताया कि पालिका, छावनी, नगर पंचायत समेत सभी थाना क्षेत्रों में धारा 144 लागू कर दी गई है। प्रशासन ने इन सभी क्षेत्रों में मजिस्ट्रेट तैनात कर दिए हैं। एसपी ने बताया कि धारा 144 प्रभावी क्षेत्रों में पुलिस अधिकारी सतर्कता से निगरानी करेंगे। जुलूस, धरना, प्रदर्शन आदि पर रोक है, ताकि किसी प्रकार का टकराव नहीं हो। 
विज्ञापन


भाजपाई कार्यकर्ता खुश, कांग्रेसियों मेें मायूसी 
भाजपा, कांग्रेस और कांग्रेस के बागी विधायकों के बीच चल रहे घमासान से पिछले 10 दिनों से उहापोह बना हुआ था। रविवार को भी लोग राजनीतिक घटनाक्रम की जानकारी लेने को टीवी से चिपके रहे। हालांकि भाजपा और कांग्रेस कार्यालय आम दिनों की तरह ही सूने थे, लेकिन कार्यकर्ता फोन के जरिये नेताओं से संपर्क करते रहे। राष्ट्रपति शासन लागू होने की सूचना मिलते ही जहां भाजपा कार्यकर्ता खुश दिखे वहीं कांग्रेस कार्यकर्ताओं मेें मायूसी दिखी। रविवार को अवकाश के चलते कार्यालय बंद थे। इसके बावजूद डीएम सविन बंसल, एडीएम ईलागिरी, डिप्टी कलक्टर अपने कार्यालयों में कामकाज निबटाने पहुंचे थे। पुलिस और पीएसी के जवान भी नगर में गश्त कर रहे थे। 

सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने को जिले में पर्याप्त सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया गया है। सभी उप जिलाधिकारियों को व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं। फिलहाल धरना, प्रदर्शन, जुलूस आदि पर पाबंदी लगाई गई है। निषेधाज्ञा का उल्लंघन कर अशांति फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
- सविन बंसल, डीएम, अल्मोड़ा।

शांति व्यवस्था बनाए रखने को अधिकारी मुस्तैद
एसडीएम हेमंत कुमार वर्मा ने बताया कि भिकियासैंण, चौखुटिया, स्याल्दे तहसीलों में अग्रिम आदेशों तक धारा 144 लागू कर दी गई है। जुलूस, प्रदर्शन और शांति भंग करने की इजाजत किसी को भी नहीं है। थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि भतरौंजखान थाना, रिपोर्टिंग चौकी भिकियासैंण में अतिरिक्त पुलिस बल पहुंच चुका है। खुफिया तंत्र को भी मुस्तैद किया गया है। पल-पल की सूचना उच्चाधिकारियों को दी जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें