फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालीगांव तक पहुंची जंगल की आग, बहुद्देशीय कृषि भवन जलकर राख

विज्ञापन
विज्ञापन
मौलेखाल(अल्मोड़ा)। वनाग्नि की घटनाओं ने विकराल रूप लेना शुरू कर दिया है। ब्लॉक सल्ट के आमधार के जंगल में लगी आग शनिवार की शाम को कालीगांव के बाजार तक पहुंच गई। वहां पर मौजूद भवाली बहुउद्देश्यीय कृषि ऋण सहकारी समिति का पुराना भवन आग की चपेट में आ गया और देखते ही देखते यह भवन जलकर राख हो गया। इससे वहां पर अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन

बताया कि स्थानीय लोगों ने अपने प्रयासों से आग को बुझाने का बहुत प्रयास किया लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका। समिति के सचिव कृष्णा रावत ने बताया कि आग नए भवन तक पहुंच सकती है। पुलिस को सूचना दी गई है। जिसके बाद रानीखेत से फायर ब्रिगेड के वाहन घटनास्थल की ओर चल चुके हैं। बताया कि वाहन करीब रात नौ बजे तक पहुंचने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें