फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमित का नाम वर्ल्ड रिकार्ड आफ इंडिया में दर्ज

विज्ञापन
वर्ल्ड रिकार्ड्स इंडिया के प्रमाण पत्र के साथ अमित बेलवाल। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : RANIKHET
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। चौबटिया निवासी अमित बेलवाल ने 259 तरह के पांच रुपये के सिक्कों का संग्रहण कर वर्ल्ड रिकार्ड ऑफ इंडिया में नाम दर्ज कराया है। यह रिकार्ड इसी साल 13 मार्च को दर्ज किया गया है। अमित ने इससे पहले 2019 में भी 81 तरह के पांच रुपये के सिक्के जमा कर इंडिया बुक ऑफ रिकार्ड में नाम दर्ज कराया था। उनके संग्रहण में 205 देशों के सिक्कों के अलावा भारत की आजादी से पहले से लेकर वर्तमान तक के सिक्के शामिल हैं।
विज्ञापन

अमित बेलवाल के पिता विनोद बेलवाल यहां एलआईसी में कार्यरत हैं। अमित ने 2019 में पांच रुपये के 81 प्रकार के सिक्के जमा कर इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में नाम दर्ज कराया था। उनमें वर्ल्ड रिकॉर्ड का जुनून इस कदर सवार था कि उन्होंने उसी संग्रह को आगे बढ़ाते हुए 259 प्रकार के सिक्के जमा करके वर्ल्ड रिकॉर्ड इंडिया में नाम दर्ज करा लिया। अमित ने बताया कि यह रिकॉर्ड पहले गुरुग्राम के व्यक्ति के नाम पर था। अमित ने बताया कि यह सिक्के वह 2017 से जमा कर रहे हैं।
जब उन्होंने पांच रुपये के अलग-अलग प्रकार के सिक्के देखे तो इनका एक संग्रह बनाने की सोची। इंटरनेट के माध्यम से सिक्कों के बारे में जानकारी ली और संग्रहण करना शुरू किया। उनके संग्रहण में 205 देशों के सिक्के और भारत की आजादी से पहले से लेकर अब तक के सिक्के शामिल हैं जो 1818 से 2020 तक के हैं। अमित के पास 2500 सिक्कों से ज्यादा का संग्रह है। जिसमें 1/12 आना से 50 रुपये तक के सिक्के हैं। यह सिक्के उन्होंने अपने साथियों, स्थानीय दुकानों, नीलामी और अपने रिश्तेदारों की मदद से जमा किए हैं। उन्होंने इस उपलब्धि पर वाणिज्य विभाग के प्रोफेसर का भी आभार जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें