फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौलेखाल-रामनगर मार्ग दुर्घटना को दावत दे रहा 

Wed, 08 Feb 2017 12:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, मौलेखाल (अल्मोड़ा)। 
विज्ञापन
फतेहाबाद के राोड - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
मौलेखाल (अल्मोड़ा)। सल्ट ब्लॉक मुख्यालय में सड़कों की हालत काफी खराब है। सल्ट ब्लॉक की मौलेखाल-रामनगर मुख्य सड़क के अलावा अन्य सड़के बदहाल हैं। डामर उखड़ने से कई स्थानों पर गड्ढे बन गए हैं। कई स्थानों पर दीवारें क्षतिग्रस्त होने से सड़के काफी संकरी हो गई हैं। इस कारण सफर के दौरान आए दिन दुर्घटना होने का खतरा बना रहता है। 
विज्ञापन


मौलेखाल-रामनगर मार्ग सल्ट ब्लॉक का मुख्य मार्ग है। इस मार्ग से प्रतिदिन सैकड़ों वाहन गुजरते हैं। मौलेखाल के आसपास मानिला, सराईखेत समेत कई पर्यटक स्थल हैं। यहां से हिमालय दिखता है। क्षेत्र में काफी संख्या में पर्यटक घूमने आते हैं लेकिन सड़कों की हालत खराब होने के कारण उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ता है। मौलेखाल-रामनगर मार्ग में वर्ष 2007 में डामरीकरण हुआ था।

पिछले दस सालों से सड़क में कई जगह डामर उखड़ गया है लेकिन डामरीकरण नहीं किया जा रहा है। डामर उखड़ने से सड़क में कई स्थानों पर गड्ढे बन गए हैं। कई बार स्थानीय लोग, यात्री दुर्घटना रोकने के लिए सड़क में बने गड्ढों में पत्थर, मिट्टी भरकर सफर तय करते हैं। बरसात के दिनों में तो सड़क की हालत काफी बदतर हो जाती है।
विज्ञापन


सड़कों में बने गड्ढों में पानी भर जाता है। इस कारण स्कूली छात्र-छात्राओं के साथ ही स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इधर मौलेखाल के प्रधान मनोज कुमार ने बताया कि सड़क की हालत ठीक न होने से आए दिन दुर्घटना का खतरा बना रहता है। उन्होंने सड़क में डामरीकरण की मांग की है। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें