फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क निर्माण की धीमी प्रगति पर नाराज हुए सांसद टम्टा

विज्ञापन
विकास भवन में अधिकारियों के साथ बैठक लेते सांसद अजय टम्टा - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। विकास भवन सभागार में हुई जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति (दिशा) की बैठक में सांसद अजय टम्टा ने विभागीय अधिकारियों को आपसी सामंजस्य बनाकर केंद्र की विकास योजनाओं में गति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने जिले की सड़कों के निर्माण की धीमी रफ्तार पर नाराजगी जताई। कहा कि वन भूमि हस्तांतरण के कारण लंबित सड़कों के निस्तारण के लोनिवि और वन विभाग के अधिकारी आपसी समन्वय बनाएं।
विज्ञापन

सांसद ने एनएच के अधिकारियों को विभाग के अंतर्गत आने वाली सड़कों में बने गड्ढों को ठीक करने के निर्देश दिए। बैठक में अधिकारियों ने बताया कि प्रवासियों को रोजगार से जोड़ने के लिए कार्य चल रहा है। इसके लिए प्रत्येक ब्लॉक में प्रवासी मित्र बनाये गये हैं। प्रवासियों की स्किल मैपिंग के आधार पर उन्हें योजनाओं से लाभान्वित किया जा रहा है। बैठक में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को दूरस्थ क्षेत्रों की स्वास्थ्य सुविधाओं पर भी ध्यान देने को कहा।
बैठक में सांसद टम्टा ने कोविड-19 के टीकाकरण और आयुष्मान गोल्डन कार्ड आदि के बारे में जानकारी ली। जल जीवन मिशन के अंतर्गत की गयी प्रगति पर उन्होंने कहा कि भारत सरकार के इस कार्यक्रम का उद्देश्य हर घर में नल से जल देने का है, जिससे गर्मी के मौसम में पेयजल की समस्या पैदा न हो। बैठक में सीडीओ नवनीत पांडे, एसपी पंकज भट्ट, डीएफओ माहतिम यादव, एसडीएम सदर सीमा विश्वकर्मा, एसडीएम भनोली मोनिका, सीएओ प्रियंका सिंह, डीडीओ केके पंत, सीएमओ डॉ. सविता हयांकी, जीएम जिला उद्योग डॉ. दीपक मुरारी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें