अल्मोड़ा। नशा निरोधक पखवाड़े के समापन पर बुधवार को अल्मोड़ा में 20 किमी लंबी माउंटेन बाइक रैली का आयोजन किया गया। रैली में अजय सिंह पहले, दिनेश दानू दूसरे और विक्रांत जोशी तीसरे स्थान पर रहे। एसएसपी प्रह्लाद नारायण मीणा ने युवाओं का उत्साह बढ़ाने के लिए खुद भी माउंटेन बाइक रैली में भागीदारी करते हुए अल्मोड़ा को नशा मुक्त करने का संदेश लोगों तक पहुंचाया। रैली को जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और नशे की बुराई को दूर करने के लिए अल्मोड़ा में एक पखवाड़े तक चले कार्यक्रमों को सफल बताया।
माउंटेन बाइक रैली बुधवार सुबह 6.30 बजे रघुनाथ सिटी मॉल से शुरू हुई और लक्ष्मेश्वर, शैल, एनटीडी, फलसीमा, धारानौला, करबला होकर वापस रघुनाथ सिटी मॉल पहुंची। प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान पर पहुंचे युवा प्रतिभागी अजय सिंह, दिनेश दानू और विक्रांत जोशी का मौजूद लोगों ने तालियां बजाकर उत्साहवर्धन किया। बाइक रैली के आयोजन में पर्यटन विभाग द्वारा प्रतिभागियों को 15 माउंटेन बाइकें उपलब्ध कराई गई थीं। इससे पहले एसएसपी पीएन मीणा ने सभी साइकिलिस्ट का स्वागत किया।
संचालन गिरीश मल्होत्रा ने किया। माउंटेन बाइक रैली में जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी राकेश जोशी, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी राजेश तिवारी, आबकारी अधिकारी दुर्गेश त्रिपाठी, एई नरेंद्र कुमार, मोहन सिंह भंडारी, जयमित्र बिष्ट, गोपाल जीना, सोनू सिजवाली, सौरभ पांडे, विपुल कार्की, सुनील गोस्वामी, सार्थक जोशी आदि के अलावा डीएसपी कमल राम आर्या, प्रशिक्षु डीएसपी अविनाश शर्मा, संगीता, प्रतिसार निरीक्षक अशोक परिहार, प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार वर्मा, निरीक्षक एलआईयू संतोष बगडवाल, एसओजी प्रभारी नीरज भाकुनी, एसएसआई धीरेंद्र पंत, हरीश पंत, गणेश सिंह हरड़िया, डॉ.जेसी दुर्गापाल आदि मौजूद थे।