अल्मोड़ा। जिले में वार्षिक गृह परीक्षा जारी है। 1612 विद्यालयों में विभिन्न प्रश्नपत्रों की परीक्षा शांतिपूर्वक हुई। 78 हजार से अधिक परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। कक्षा एक से पांचवीं तक के विद्यार्थियों के हिंदी प्रश्न पत्र की परीक्षा हुई।
मंगलवार को पहली पाली में कक्षा छह, सात, आठ के विज्ञान, कक्षा नौ की उर्दू, 11वीं की रसायन विज्ञान, राजनीति विज्ञान, व्यावसायिक अध्ययन विषय की परीक्षा हुई। द्वितीय पाली में कक्षा नौवीं के सामाजिक विज्ञान और 11वीं का कंप्यूटर साइंस प्रश्न पत्र की परीक्षा हुई।
कक्षा छह, सात, आठ की परीक्षा पहली पाली में सुबह 9:30 से 12 बजे और द्वितीय पाली में दोपहर एक से 3:30 बजे तक हुई। कक्षा नौ और 11 की परीक्षा पहली पाली में सुबह 9:30 से 12:30 बजे, द्वितीय पाली में दोपहर एक से शाम चार बजे हुई। संवाद