फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामगंगा के 13 किमी हिस्से में तलाशने के बाद भी नहीं लगा मुरादाबाद के पिता-पुत्र का सुराग

विज्ञापन
विज्ञापन
मौलेखाल (अल्मोड़ा)। मरचूला में रामगंगा नदी में बहे मुरादाबाद निवासी पर्यटक पिता-पुत्र का अब तक कोई सुराग नहीं लग सका है। एसडीआरएफ, पुलिस, राजस्व कर्मी और स्थानीय लोग उनकी तलाश में जुटे हैं।
विज्ञापन

मुरादाबाद के बैंक कॉलोनी पूनम विहार राजीव नगर वार्ड नंबर-6 (मुक्तेश्वर) निवासी राजेश कुमार (30) पुत्र राम अवतार अपने भाई जयवीर सिंह और परिजनों के साथ रविवार को मरचूला घूमने आए थे। दिन में 11 बजे सभी लोग मरचूला में रामगंगा नदी में नहाने गए। ऊपरी क्षेत्रों में बारिश होने से एकाएक नदी में बाढ़ आ गई। अन्य परिजन तो नदी से बाहर निकल आए लेकिन राकेश कुमार और उनका आठ वर्षीय पुत्र कार्मिक नदी में बह गया। स्थानीय गोताखोरों, पुलिस और राजस्व कर्मियों ने उनकी ढूंढखोज की लेकिन कहीं कोई पता नहीं लग सका। रविवार देर शाम अल्मोड़ा से पहुंची एसडीआरआफ ने भी उनकी तलाश की। रात होने पर बचाव अभियान रोक दिया गया था।
सोमवार सुबह आठ बजे से एसडीआरएफ, पुलिस, राजस्व कर्मियो ने स्थानीय लोगों की मदद से पुन: खोज अभियान शुरू किया। मरचूला से 11 किमी आगे तक ढूंढखोज की। रामगंगा नदी के नैनीताल जिले में पड़ने वाले दो किमी हिस्से में भी अभियान चलाया गया। कालागढ़ डैम क्षेत्र में खोज की गई। तहसीलदार दलीप सिंह ने बताया कि अब तक नदी में बहे पिता पुत्र का कोई पता नहीं लग सका है। राजेश कुमार के भाई जयवीर सिंह यहीं रुके हैं, जबकि पत्नी और अन्य परिजन मुरादाबाद वापस लौट गए हैं।
विज्ञापन

मलबा आने से अल्मोड़ा-कौसानी हाइवे चार घंटे रहा बंद
सोमेश्वर (अल्मोड़ा)। अल्मोड़ा-कौसानी हाइवे में सैलीग्वाड़ के पास सोमवार सुबह 10 बजे भारी मलबा आने से सड़क चार घंटे बंद रही। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। कई वाहन जाम में फंसे रहे। जाम में फंसे प्रधान संगठन सोमेश्वर के महासचिव कैलाश जोशी और उपाध्यक्ष विनोद बोरा ने हाइवे बंद होने की सूचना लोक निर्माण विभाग और प्रशासन के अधिकारियों को दी। उन्होंने आरोप लगाया कि सूचना देने के चार घंटे बाद लोक निर्माण विभाग और प्रशासन हरकत में आया और मौके पर जेसीबी पहुंची। जेसीबी ने सड़क में आया मलबा को हटाया। दो बजे बाद मोटर मार्ग में यातायात सुचारु हो गया। चार घंटे बाद सड़क खुलने से जाम में फंसे लोगों ने राहत की सांस की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें