फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक माहरा ने अस्पताल का औचक निरीक्षण कर परखी व्यवस्थाएं

विज्ञापन
रानीखेत राजकीय अस्पताल में डाक्टरों की मीटिंग लेते विधायक माहरा। - फोटो : RANIKHET
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। विधायक करन माहरा ने राजकीय अस्पताल का औचक निरीक्षण कर कोरोना के संक्रमण से निपटने के लिए अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अस्पताल की पैथोलॉजी में विशेष जांच मशीन के लिए अपनी निधि से दो लाख रुपये देने की घोषणा भी की। बाद में आइसोलेशन वार्डों का भी निरीक्षण किया। कहा कि व्यवस्थाओं में किसी भी तरह की दिक्कतों को आड़े नहीं आने दिया जाएगा।
विज्ञापन

रविवार की दोपहर विधायक राजकीय अस्पताल पहुंचे। उन्होंने अस्पताल में तमाम व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया और सफाई के इंतजामों को पुख्ता रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए विधायक निधि से 15 लाख रुपये दिए गए हैं। अस्पताल प्रशासन ने बताया कि आठ से नौ लाख रुपये की सामग्री मंगा ली गई है।
सीएमएस डॉ. डीएस नेई ने बताया कि कोराना वायरस के संक्रमण से निपटने के लिए अस्पताल में पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। कहा कि पीपीई किट का भी इंतजाम शीघ्र कर दिया जाएगा। एसडीएम अभय प्रताप सिंह ने कहा कि अस्पताल में कोई भी दिक्कत हो इसके लिए तत्काल प्रशासन को सूचना देनी होगी। बाद में विधायक और एसडीएम अभय प्रताप ने आइसोलेशन वार्डों का भी निरीक्षण किया। इस मौके पर डॉ. केके पांडे, पीसीसी सदस्य कैलाश पांडे, जिलाध्यक्ष महेश आर्या, ब्लॉक अध्यक्ष गोपाल सिंह देव, नगर अध्यक्ष उमेश भट्ट, दीप उपाध्याय, अमन शेख, सोनू सिद्दीकी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें