फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभी तहसील मुख्यालयों में भी कोरोना नियंत्रण के लिए कंट्रोल रूम स्थापित करें: आर्य

विज्ञापन
कोरोना से निपटने के लिए की जा रही कार्यो की समीक्षा करते कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्या, विस उपाध्यक् - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए चल रही व्यवस्थाओं के निरीक्षण के लिए सरकार की ओर से नामित कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्या ने शनिवार को सर्किट हाउस में जिला प्रशासन, पुलिस और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने सभी तहसील मुख्यालयों में भी कंट्रोल रूम बनाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने अधिकारियों को लॉकडाउन के दौरान बाहर से आने वाले लोगों पर कड़ी निगरानी रखते हुए उनके स्वास्थ्य के बारे में प्रतिदिन रिपोर्ट प्राप्त करने को कहा। उन्होंने जिले की सीमा पर स्वास्थ्य परीक्षण के ठोस इंतजाम करने को कहा। लोगों को स्वास्थ्य परीक्षण के बाद ही जिले की सीमा में आने की अनुमति देने के निर्देश दिए हैं।
प्रभारी मंत्री ने जिला अस्पतालों में मास्क, सैनिटाइजर आदि की उपलब्धता सुनिश्चित करने और शहरी क्षेत्रों के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी जन जागरूकता अभियान चलाने के अलावा छिड़काव करने को कहा। उन्होंने जरूरतमंद लोगों को भोजन और राशन उपलब्ध कराने और जिले में खाद्यान्न सहित सभी जरूरी सामान की आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में उपस्थित विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और विधायक गोविंद सिंह कुंजवाल, विधायक महेश नेगी, सुरेंद्र सिंह जीना, करन मेहरा आदि ने भी कोराना वायरस संक्रमण की रोकथाम के लिए प्रशासन को कई निर्देश दिए।
विज्ञापन

सभी विधायकों ने इस महामारी को रोकने के लिए हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया। बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष रवि रौतेला, पूर्व जिलाध्यक्ष गोविंद पिल्ख्वाल, डीएम नितिन सिंह भदौरिया, एसएसपी पीएन मीणा, सीडीओ मनुज गोयल, एडीएम बीएल फिरमाल, एसडीएम सीमा विश्वकर्मा, सीएमओ डॉ. सविता ह्यांकी, एसीएमओ डॉ. योगेश पुरोहित, आपदा प्रबंधन अधिकारी राकेश जोशी, परियोजना प्रबंधक कैलाश चंद्र भट्ट आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें