फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक जीना ने भ्रमण कर जनसमस्याएं सुनी

Fri, 04 Dec 2015 12:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, भिकियासैंण (अल्मोड़ा)।
विज्ञापन
विज्ञापन
सल्ट के विधायक सुरेंद्र सिंह जीना ने विधानसभा के सराईखेत और तल्ला सल्ट क्षेत्र का भ्रमण कर जनसमस्याएं सुनी। उन्होंने विभिन्न विकास कार्यो के लिए विधायक निधि से 19 लाख रुपये देने की घोषणा की।
विज्ञापन


श्री जीना ने सराईखेत क्षेत्र के गुदलेख, पैसिया, नैकणा, कफलगांव और तल्ला सल्ट के तडम, घजीरा, बौरडा, कुमेरिया, काठकीनाव, ढणास, अजौली तल्ली में चौपाल लगाकर लोगों की समस्याएं सुनी।

लोगों ने विधायक के सामने पेयजल किल्लत दूर करने, विद्युत पोलों को बदलने, स्कूलों में शिक्षकों की कमी दूर करने, गांव को मुख्य मोटर मार्ग से जोड़ने आदि संबंधित समस्याएं रखी। विधायक जीना ने समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


जीना ने गुदलेख में मेला स्थल सौंदर्यीकरण के लिए दो लाख, अनुसूचित जाति बस्ती शीशी मार्ग के लिए 70 हजार रुपये, पैसिया मार्ग निर्माण के लिए 1.5 लाख रुपये, नैकणा में पेयजल टैंक के लिए एक लाख, मार्ग मरम्मत के लिए दो लाख, कफलगांव में विकास कार्यों के लिए पांच लाख, जूनियर हाईस्कूल तड़म में शौचालय के लिए 50 हजार, प्रिंटर के लिए 50 हजार रुपये, प्राथमिक विद्यालय घजीरा में फर्स निर्माण के लिए 50 हजार रुपये, जूनियर हाईस्कूल घजीरा में फर्नीचर, सुरक्षा दिवार के लिए एक लाख, बौरडा मेला स्थल विकास के लिए एक लाख, कुमेरिया से बौरड़ा संपर्क मार्ग के लिए 1.5 लाख, प्राथमिक विद्यालय काठ की नाव चहारदिवारी के लिए एक लाख, ढणास महिला मंगल दल के लिए 50 हजार, अजोली तल्ला महिला मंगल दल सामग्री के लिए दस हजार विधायक निधि से देने की घोषणा की।
विज्ञापन

भ्रमण कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य हंसा नेगी, दिनेश मेहरा, चेतन मठपाल, जीवन सिंह, मनोज करगेती, दिवान सिंह, हरी राम आदि शामिल थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें