फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पॉलीटेक्निक में गदंगी देखकर बिफरे विधायक

Tue, 10 Oct 2017 10:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा
विज्ञापन
पालीटेक्निक में व्यवस्थाओं का जायजा लेते विधायक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विधायक महेश नेगी ने यहां विभिन्न संस्थानों का निरीक्षण कर वहां व्यवस्थाएं देखीं। राजकीय पॉलीटेक्निक में गंदगी देखकर विधायक बिफर पड़े। उन्होंने अधिकारियों को फटकार लगाई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लंबे समय से अनुपस्थित चल रहे चिकित्सकों के खिलाफ उन्होंने कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


 विधायक महेश नेगी राजकीय पॉलीटेक्निक पहुंचे। इस दौरान उन्होंने बाथरूम, शौचालय, लैब सहित तमाम कक्षाओं का निरीक्षण किया। यहां स्वच्छता व्यवस्था ठीक नहीं पाई गई, जिसको लेकिन विधायक ने अधिकारियों को फटकार लगाई। शीघ्र व्यवस्था को दुरुस्त करने को कहा। छात्र-छात्राओं की समस्याओं को लेकर भी विस्तृत चर्चा हुई। छात्रावासों में पेयजल समस्या को दूर करने पर जोर दिया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निरीक्षण के दौरान चार डाक्टर लंबे समय से अनुपस्थित रहने का मामला जोर-शोर से उठा। विधायक ने तत्काल डीजी हेल्थ सहित संबंधित अधिकारियों से इस मसले पर वार्ता की और तत्काल सार्थक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। ब्लॉक मुख्यालय में उन्होंने ब्लॉक प्रमुख ममता भट्ट सहित खंड विकास अधिकारी से क्षेत्रीय समस्याओं की जानकारी हासिल की। ब्लॉक में एडीओ समाज कल्याण अधिकारी के नहीं होने की बात सामने आई। विधायक ने निदेशक समाज कल्याण से वार्ता कर शीघ्र ब्लॉक में एडीओ भेजने का आश्वासन दिया। उनके साथ सुधीर मठपाल, विनोद भट्ट, कैलाश भट्ट, पूरन कैड़ा, उमेद अधिकारी, कुंदन अधिकारी सहित तमाम लोग शामिल थेे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें