फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजखाली मल्ली रियूनी की जनसंख्या दर्शाओ नहीं तो होगा चुनाव बहिष्कार

विज्ञापन
नारायण अधिकारी मजखाली - फोटो : RANIKHET
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। स्थानीय लोगों ने पर्यटन की दृष्टि से रमणीक मजखाली क्षेत्र की समस्याओं को सुलझाने की मांग की है। ग्राम पंचायत मल्ली रियूनी की जनसंख्या को सही दर्शाने, मजखाली-सुंदरखाल की बदहाल सड़क सुधारने, नए स्थापित नलकूपों से गांवों में लाइन बिछाने आदि मांगें पूरी न होने से लोगों में गुस्सा है।
विज्ञापन

कहा कि मल्ली रियूनी की जनसंख्या गलत दर्शायी गई है, इस कारण विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। शीघ्र समस्या दूर नहीं की जाती तो वे लोग चुनाव में नोटा का प्रयोग करेंगे।
सीएम को भेजे ज्ञापन में बताया गया कि ग्राम सभा मल्ली रियूनी का नाम भारत सरकार की जनगणना में नहीं है। सुंदरखाल राजस्व ग्राम की जनसंख्या 107 को जिला पंचायत अल्मोड़ा मल्ली रियूनी दिखाकर प्रधान का चुनाव कराया जाता रहा है लेकिन ग्राम सभा की खुली बैठक में ग्राम पंचायत अधिकारी ने बताया जनसंख्या न होने के कारण पैसा नहीं आता है। पूर्व में भी प्रशासन के माध्यम से पत्र व्यवहार किए गए लेकिन सरकार की तरफ से जवाब तक नहीं मिला है।
विज्ञापन

मजखाली-सुंदरखाल-बटुलिया मोटर मार्ग जौरासी तक कट चुका है लेकिन न तो सोलिंग का कार्य हुआ है और न ही नालियां बनी हैं। अतिवृष्टि के कारण सड़क को काफी नुकसान हुआ है। कहा कि मजखाली में दो नलकूप खोदे गए। पानी टंकी तक तो गया लेकिन गांव में लाइन ही नहीं बिछी है।
मजखाली कस्बा विकास के लिए छटपटा रहा है। मल्ली रियूनी की जनसंख्या को वर्ष 2011 की जनगणना से ही बाहर कर दिया गया। प्रशासनिक अधिकारियों को कई बार सूचना दी गई, सरकार को ज्ञापन दिए गए, लेकिन कुछ भी नहीं हुआ है। जनगणना में शामिल न होने के कारण गांव में विकास कार्यों के लिए पैसा नहीं आ रहा है।
- नारायण सिंह अधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता, मजखाली।
मजखाली क्षेत्र का विकास होना चाहिए। पहले तो इसे पृथक ब्लॉक बनाया जाना चाहिए। यहां पानी की सबसे बड़ी दिक्कत हैं। मल्ली रियूनी गांव को जनसंख्या रजिस्टर में नहीं दर्शाया गया है। यहां की जनसंख्या दूसरे गांव में दर्शा दी गई। इसे सरकार को ठीक करना चाहिए। ऐसे में गांव का विकास प्रभावित होता है।
- भगवती देवी, मजखाली।
मल्ली रियूनी गांव की जनसंख्या सुंदरखाल में दर्शाने की शिकायत मिली थी। इस मसले पर जिला स्तर से जांच करने के लिए कहा गया था, तहसील प्रशासन ने जांच कर आख्या जिला कार्यालय में भेज दी थी।
विज्ञापन

-जयकिशन, संयुक्त मजिस्ट्रेट, रानीखेत।

भगवती देवी मजखाली- फोटो : RANIKHET

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें