फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्घटना के दिन से गायब बाइक जब्त

Tue, 09 Jun 2015 11:29 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला ब्यूरो/ अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
 जिले के प्रभारी मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने अल्मोड़ा के जिलाधिकारी को सिकुड़ा बैंड के पास हुई सड़क दुर्घटना के मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए हैं। बाइक दुर्घटना में एक छात्र शुभम धवन की मौत हो गई थी। इधर पुलिस ने दुर्घटना के समय मौके से गायब की गई बाइक को बरामद कर जब्त कर लिया है। यह बाइक सोमेश्वर के तहसीलदार के बेटे की बताई गई है। दूसरी तरफ छात्र शुभम को कुचलने वाले ट्रक का आज तक पता नहीं लग सका है।
विज्ञापन

मालूम हो कि बुधवार को सिकुड़ा बैंड के निकट हुई दुर्घटना में बाइक सवार लाला बाजार निवासी छात्र शुभम धवन की मौत हो गई थी, जबकि दो युवक मनीष पवार और प्रतीक लाल भारती घायल हो गए थे। शुभम की मौत का कारण बाइक रपटने के बाद ट्रक से कुचला जाना बताया गया था, लेकिन पुलिस अब तक ट्रक का पता नहीं लगा सकी है। रपटी बाइक भी पुलिस बरामद नहीं कर सकी थी। परिजनों और व्यापारियों ने शुभम की मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाकर बाइक और ट्रक का पता लगाने की मांग को लेकर एसपी को ज्ञापन सौंपा था। परिजन गत दिवस अल्मोड़ा पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री से भी मिले थे। एसपी ने मामले की जांच एनटीडी चौकी के प्रभारी गणेश मनौला को सौंपी है।
एसआई गणेश मनौला ने बताया कि दुर्घटना के समय बाइक प्रतीक लाल भारती चला रहा था। पल्सर बाइक संख्या डीएल-7एस-बीपी- 8260 मकेड़ी निवासी ललित रौतेला पुत्र प्रताप सिंह रौतेला की है। प्रताप सिंह रौतेला वर्तमान में सोमेश्वर में तहसीलदार हैं। प्रतीक भारती बाइक ललित से मांगकर लाया था। दुर्घटना के बाद बाइक स्वामी ने मौके से बाइक हटाकर घर पर रख दी थी। पुलिस ने बाइक को जब्त कर लिया है और घायलों से भी पूछताछ कर रही है। उन्होंने बताया कि शुभम को कुचलने वाले ट्रक का अब तक पता नहीं लग सका है। मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें