जीआईसी स्यालीधार का मामला, पुलिस में दी तहरीर
अल्मोड़ा। अराजक तत्वों ने जीआईसी स्यालीधार के पांच शौचालयों में तोड़फोड़ कर क्षतिग्रस्त कर दिया है। स्कूल प्रबंधन ने एनटीडी चौकी में तहरीर देकर अराजक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
स्यालीधार स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में अराजक तत्वों ने जमकर अराजकता की। विद्यालय परिसर में घुसकर अराजक तत्वों ने पांच शौलाचयों में तोड़फोड़ की। शौचालयों को पत्थर से तोड़-तोड़ कर क्षतिग्रस्त किया। तालों को भी नुकसान पहुंचाया गया है। प्रधानाचार्य उमेश चंद्र पांडे ने इस मामले में एनटीडी पुलिस चौकी में तहरीर दी। उन्होंने कहा कि इस घटना से विद्यार्थी और स्टाफ असुरक्षित महसूस कर रहा है। एनटीडी चौकी प्रभारी देवेंद्र नेगी ने बताया कि मामले में तहरीर मिली है। जांच की जा रही है।