अल्मोड़ा-बागेश्वर मंडल के एकमात्र महिला डाकघर मेें है तैनात
अल्मोड़ा। नगर के बल्ढौटी स्थित अल्मोड़ा-बागेश्वर मंडल के एकमात्र महिला डाकघर में तैनात दो महिलाकर्मियों को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया जाएगा। वर्ष 2020 में महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बल्ढौटी को पहले महिला उपडाकघर का दर्जा मिला। तब से डाकघर में तैनात एक महिला पोस्टमास्टर और एक महिला डाकसेविका अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तमान में यहां पीपीएफ, एसएसए, एमआईएस,आरडी सहित कुल 5674 लोगों के खाते हैं। डाकअधीक्षक आरके बिनवाल ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आठ मार्च को प्रधान डाकघर में तैनात 16 महिला डाक कर्मचारियों और रानीखेत प्रधान डाकघर में चार महिलाओं को भी सम्मानित किया जाएगा।