लंबित मांगें पूरी न होने से मिनिस्टीरियल कर्मचारी नाराज हैं। उन्होंने शनिवार को एजूकेशनल मिनिस्टीरियल आफिसर्स एसोसिएशन के प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर कार्यबहिष्कार किया। जिला शिक्षा और प्रशिक्षण संस्थान समेत मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय के प्रांगण में धरना दिया।
वहां हुई सभा में वक्ताओं ने पदोन्नति के नियमों का उल्लंघन करने पर रोष जताया। उन्होंने कहा कि रिक्त पदों के सापेक्ष कर्मचारियों द्वारा दिए गए प्रत्यावेदन पर विचार कर पदोन्नति संशोधन आदेश जारी किया जाए। कर्मचारियों की उपेक्षा बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अध्यक्षता पुष्कर सिंह भैसोड़ा, संचालन जिला मंत्री राजेंद्र वर्मा ने किया।
बैठक में मिनिस्टीरियल फेडरेशन के जिला मंत्री जीवन तिवारी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रदीप ममगई, राम सिंह गैड़ा, नीता साह, एलएस अधिकारी, रमेश चंद्र तिवारी, एचडी कर्नाटक, दिनेश लोहनी, जगदीश सिंह, मो. हारुन, योगेश तिवारी, तेजप्रकाश मेहता, मुकेश पांडे, कमलेश उप्रेती, राजेश डालाकोटी, चंदन सिंह मेहता, कमल बिष्ट, योगेश बिष्ट, बलवंत तड़ागी, मनोज कांडपाल, सुरेंद्र कुमार, अविनेश पडियार, नवीन तिवारी, मदन लाल, देवेंद्र पाठक, सुमित कनवाल, मुकेश जोशी आदि थे।