सोमेश्वर (अल्मोड़ा)। क्षेत्र के ग्राम जीतब स्थित हरज्यू मंदिर में आयोजित देव पूजन बैसी में क्षेत्रीय विधायक व कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या शामिल हुईं। इस दौरान उन्होंने देवी-देवताओं के दर्शन कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की और ग्रामवासियों को आयोजन की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि सरकार विकास कार्यों के साथ-साथ धार्मिक आस्था से जुड़े स्थलों के संरक्षण और जीर्णोद्धार पर भी विशेष ध्यान दे रही है। उन्होंने बताया कि मानसखंड माला योजना के तहत विभिन्न तीर्थ स्थलों को विकसित किया जा रहा है।
वहां ग्राम प्रधान विनोद बोरा, क्षेत्र पंचायत सदस्य विनोद मेहरा, मंदिर समिति के संरक्षक नवीन चंद्र सिंह बोरा, विधायक प्रतिनिधि भुवन जोशी, उपाध्यक्ष मोहन नाथ, कोषाध्यक्ष हीरा सिंह बोरा, क्षेत्र पंचायत सदस्य दीवान राम सहित अनेक जनप्रतिनिधि और ग्रामीण मौजूद रहे।