प्रदेश के कैबिनेट मंत्री पेयजल, वित्त और आबकारी मंत्री प्रकाश पंत के कैबिनेट मंत्री बनने के बाद पहली बार क्षेत्र में पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह उनका स्वागत किया। पंत का क्वारब में कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। इसके बाद कार्यकर्ता वाहनों के काफिले के साथ पंत को अल्मोड़ा लाए। सर्किट हाउस में भी पंत का फूल मालाओं से स्वागत किया गया।
महिला कार्यकत्रियों ने कुमाऊंनी परंपरा के अनुसार पंत का तिलक लगाकर अभिनंदन किया। पंत ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ है। उन्हाेंने पार्टी की मजबूती के लिए एकजुट होकर काम करने का आह्वान किया। कहा कि जन समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान किया जाएगा।
स्वागत करने वालों में भाजपा जिलाध्यक्ष ललित लटवाल, नगर अध्यक्ष कैलाश गुरुरानी, जिला महामंत्री रवि रौतेला, अजीत कार्की, भाजयुमो जिलाध्यक्ष महेश नयाल, विनीत बिष्ट, राजीव गुरुरानी, मनोज जोशी, संजय बिष्ट, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद पिलख्वाल, भाजपा अनुसूचित मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष चंदन लाल टम्टा, कृष्णा कांडपाल आदि थे। ब्यूरो