फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खनन माफिया से खुद निपटेंगे ग्रामीण 

Sat, 18 Nov 2017 10:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा
विज्ञापन
रामगंगा से इस तरह हो अवैध रूप से बोल्डर ले जाते लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 ग्राम पंचायत पटलगांव अंतर्गत रामगंगा नदी में भारी मात्रा में हो रहे अवैध खनन से ग्रामवासी भड़क गए हैं। ग्रामीणों ने एक हप्ते के भीतर अवैध खनन न रोके जाने पर खनन माफिया से खुद निपटने और उसके डंपर, टैक्टर व जेसीबी को बंधक बनाने की चेतावनी दी है। ग्रामीणों ने शनिवार को इस बावत तहसील व थाने में भी ज्ञापन सौंपा है।
विज्ञापन


ग्राम पंचायत पटलगांव अंतर्गत रामगंगा नदी के किनारे व बीच राम गंगा में लंबे समय से धड़ल्ले से दिन रात भारी मात्रा में खनन किया जा रहा है। ग्रामीणों द्वारा लगातार विरोध के बावजूद खनन पर रोक न लगने से ग्रामीण खासे गुस्से में हैं। इसी से आक्रोशित ग्रामीणों ने डीएम को संबोधित ज्ञापन तहसील और पुलिस थाने में सौंपा है। ज्ञापन में कहा गया है कि पटलगांव क्षेत्र में रामगंगा नदी पर ट्रैक्टर, डंपर और जेसीबी से रात-दिन अवैध खनन किया जा रहा है। जिससे भूस्खलन का खतरा पैदा होने के साथ ही मशीनों के शोर से लोगों की नींद हराम हो गई है।

ज्ञापन में कहा गया है कि यदि इस पर रोक नहीं लगाई गई तो ग्रामीण खनन माफिया का घेराव करने के साथ ही डंपर आदि को भी अपने कब्जे में ले लेंगे। ज्ञापन में कहा गया है कि इस दौरान किसी भी तरह की शांति भंग होने पर शासन प्रशासन जिम्मेदार होगा।
विज्ञापन


ज्ञापन में प्रधान चंद्रा देवी, बीडीसी सदस्य लीला देवी, सरपंच आशा देवी, रमेश चंद्र, दयाल वैला, भुवन चंद्र, कृपाल राम, सुंदर सिंह, गोपाल राम, सुंदर राम, लीलाधर वैला, महेश शर्मा, विजय सिंह, दीपा देवी, जीनकी, मीना, सुनीता, तनुजा भगा, पुष्पा आदि कई लोगों के हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें