छावनी परिषद ने मिनी मैराथन के माध्यम से लोगों में देश प्रेम की भावना को जागृत करने का निर्णय लिया है। यह कार्यक्रम गणतंत्र दिवस से दो दिन पूर्व 24 जनवरी को होगा। पांच किमी की यह मिनी मैराथन यहां सेना के नरसिंह मैदान से मुख्य डाकघर मालरोड तक होगी। प्रतियोगिता जूनियर, सामान्य, वरिष्ठ नागरिक और विशेष वर्ग के आधार पर होगी।
बताया गया है कि यह कार्यक्रम रक्षा मंत्रालय के निर्देशानुसार आयोजित होगा। गणतंत्र दिवस के दो दिन पूर्व 24 जनवरी को विभिन्न वर्गों के लोग यहां नरसिंह मैदान में जुटेंगे होंगे। सुबह 11 बजे मैराथन शुरू होगी। मुख्य डाकघर मालरोड तक पहुंचने के बाद धावक फिर से नरसिंह मैदान लौटेंगे। इसके लिए धावक 20 जनवरी तक पंजीकरण करा सकते हैं। पंजीकरण छावनी कार्यालय में होंगे। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले धावकों को पांच हजार, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वालों को तीन हजार और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले धावकों को दो हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। छावनी परिषद के मुख्य अधिशासी अधिकारी एमवीएन रेड्डी ने बताया कि लोगों में देश प्रेम की भावना को बढ़ाने के उद्देश्य से यह आयोजन हो रहा है।