फलसीमा में स्थित एक दुकान से गुटखा और हजारों की नकदी चुराने के मामले में पुलिस ने हीरा डुंगरी निवासी अंकित सिंह, एनटीडी निवासी हिमांशु वर्मा, रैलाकोट निवासी संजय पांडे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। तीनों आरोपियों ने सोमवार रात फलसीमा में स्थित प्रमोद सिंह की दुकान से करीब तीन हजार की नकदी और कुछ सामान चुरा लिया था।