फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाद विवाद में मीनाक्षी और खुशी अव्वल

विज्ञापन
वाद विवाद प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागी प्रधानाचार्य के साथ। संवाद - फोटो : RANIKHET
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। आर्मी पब्लिक स्कूल (एपीएस) में हिंदी विभाग की ओर से इंटर हाउस वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इंटरनेट युवाओं की रचनात्मकता पर लगा रहा लगाम विषय पर हुई प्रतियोगिता में नीलकंठ सदन की मीनाक्षी उपाध्याय तथा नंदा देवी सदन की खुशी जोशी प्रथम रहे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रधानाचार्य कमलेश जोशी रहे।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में नीलकंठ, नंदा देवी, त्रिशूल और कॉमेट चारों सदनों के प्रतिभागियों ने शिरकत की। विपक्ष में त्रिशूल सदन के नमन सती और इंटरजेक्टर के रूप में कॉमेट सदन की वैष्णवी बिष्ट पहले स्थान पर रहे। प्राथमिक विभाग कविता वाचन में नीलकंठ सदन की नायसा, कामेट की हर्षिता और नीलकंठ की रुही अव्वल रहीं। हिंदी शिक्षिका रश्मि तिवारी ने इंटरनेट के सही उपयोग की जानकारी दी। गरिमा भंडारी, देव सिंह, प्रतिभा अवस्थी, गीता लुंठी, भावना, आशा बिष्ट, बृजेश जोशी, कैलाश चंद्रा, मनोज पांडे आदि निर्णायक के रूप में मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें