फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुग्ध संघ ने शाही छेना रबड़ी बाजार में उतारी

Fri, 17 Apr 2015 11:25 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला ब्यूरो/ अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
 दुग्ध संघ अल्मोड़ा ने शुक्रवार से उपभोक्ताओं के लिए शाही छेना रबड़ी बाजार में उतार दी है। यह उपभोक्ताओं को सौ ग्राम के कप में मिलेगी। जिसकी कीमत 20 रुपए प्रति कप रखी गई है।
विज्ञापन


दुग्ध संघ अध्यक्ष दीप डांगी ने बताया कि शाही छेना रबड़ी (अल्मोड़ा का शाही स्वाद) उपभोक्ताओं के लिए बाजार में बिक्री के लिए उपलब्ध करा दी गई है। अल्मोड़ा दुग्ध संघ का नया उत्पाद शाही छेना रबड़ी अब आम उपभोक्ताओं तक पहुंच सकेगी। इसका पूर्व में दो बार प्रायोगिक परीक्षण किया जा चुका है।

उन्होंने बताया कि आंचल शाही छेना रबड़ी को आम उपभोक्ताओं के साथ-साथ लोगों के घरों में होने वाले विभिन्न समारोहों में मिठाई की तरह प्रयोग किया जा सकता है। इसका मूल्य बहुत कम रखा गया है ताकि समाज का हर व्यक्ति इसका स्वाद ले सके। शाही छेना रबड़ी के 100 ग्राम के आकर्षक कप की कीमत 20 रुपए है। उन्होंने कहा कि दुग्ध संघ की उपलब्धियों में एक और नया आयाम जुड़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें