स्याल्दे बिखौती मेले के चौथे दिन मीना बाजार में भारी भीड़ उमड़ी। बारिश के बावजूद महिलाओं ने खूब खरीददारी की, किसी ने झुमका खरीदा तो किसी ने चूड़ी।
स्याल्दे बिखौती मेले के चौथे दिन शीतला पुष्कर मैदान में लगे मीना बाजार से महिलाओं ने मनपसंद की चीजें खरीदीं। मैदान के बाहर भी खासी भीड़ थी। मुख्य मेले में बारिश के चलते निराश हुए बाहरी दुकानदारों के चेहरे भी आज की भीड़ को देखकर खिल उठे। मेला समिति अध्यक्ष विमला साह ने मीना बाजार मेले की अवधि बढ़ाकर 18 अप्रैल तक कर दी है। अलबत्ता इस दौरान वाहनों का आवागमन सुचारु रहेगा। मेले में भाग लेने वाले कलाकारों आदि को देर शाम पुरस्कार वितरित किए जाएंगे।