फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: जर्जर सड़कों की समस्या के लिए एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

Fri, 17 Apr 2026 11:35 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। नगर और आसपास की जर्जर सड़कों की समस्या के लिए कांग्रेस ने शुक्रवार को एसडीएम गौरी प्रभात को ज्ञापन सौंपा। कार्यकर्ताओं ने कहा कि केएमयू स्टेशन से घिंघारीखाल मुख्य मार्ग सहित कई सड़कों की हालत खराब है जिससे जनता को दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सड़कों पर बड़े-बड़े गड्ढे, टूटी सतह और जल निकासी की व्यवस्था न होने से वाहन चालकों और राहगीरों के लिए आवाजाही जोखिम भरी है। बरसात में स्थिति और भी गंभीर हो जाती है जिससे दुर्घटनाओं का खतरा रहता है।
कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह मार्ग स्थानीय निवासियों, व्यापारियों और पर्यटकों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। इसके बावजूद लंबे समय से इसकी अनदेखी हो रही है। इस संबंध में उन्होंने समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। वहां नगरपालिका अध्यक्ष अरुण रावत, महिला नगर अध्यक्ष नेहा साह माहरा, कुलदीप कुमार, विनीत चौरसिया, सोनू सिद्दीकी, जीतन जयाल, प्रदीप रावत आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें