फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन के बजाय इस बार एक दिवसीय होगा जागेश्वर महोत्सव

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। कोविड-19 संक्रमण की दहशत के चलते जागेश्वर में होने वाला तीन दिवसीय जागेश्वर महोत्सव इस बार सिर्फ एक दिन का होगा। महोत्सव 30 दिसंबर को आयोजित किया जाएगा। इस महोत्सव में कोविड गाइड लाइन के अनुसार ही लोग भागीदारी कर सकेंगे। महोत्सव में आने वाले लोगों की गेट पर थर्मल स्क्रीनिंग की जाएगी।
विज्ञापन

जिला प्रशासन अल्मोड़ा और जागेश्वर मंदिर प्रबंधन समिति की ओर से पिछले साल से तीन दिवसीय जागेश्वर महोत्सव आयोजित किया जा रहा है। कोरोना संक्रमण के चलते अबकी बार तीन दिनी महोत्सव के बजाय सिर्फ एक ही दिन महोत्सव होगा। इस बार महोत्सव 30 दिसंबर को आयोजित होगा। जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने बताया कि इस महोत्सव में सुबह नौ से 9:45 तक योग कार्यक्रम, 9:45 से 10 बजे तक मंत्रोचार और दीप प्रज्वलन, 10 बजे से 10:55 बजे तक अतिथियों का स्वागत, 11 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। 11 बजे से 12 बजे तक मिनी मैराथन होगी। महोत्सव में चित्रकला, निबंध, ऐपण प्रतियोगिताएं होंगी। इसके अलावा जागेश्वर फोटो गैलरी और क्लब स्थापना, जागेश्वर मंदिर दर्शन, धर्मशाला जीर्णोद्धार कार्य, साइकिल दौड़, स्वच्छता कार्यक्रम और ट्रैकिंग (जागेश्वर से जटागंगा उद्गम स्थल तक), पौधरोपण कार्यक्रम, सांस्कृतिक कार्यक्रम और विजताओं को पुरस्कार वितरण और जटागंगा आरती जागेश्वर के साथ ही कार्यक्रम का समापन होगा। इस महोत्सव में कोविड गाइड लाइन के अनुसार ही लोग भागीदारी कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें