फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहली कुमाऊंनी फिल्म मेघा आ के निर्माता जीवन बिष्ट का निधन

Sat, 09 Jan 2016 12:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
पहली कुमाऊंनी फिल्म मेघा आ के निर्माता निदेशक जीवन सिंह बिष्ट (67) का दिल्ली में एम्स में उपचार के दौरान निधन हो गया है। वह पिछले कुछ समय से बीमार थे। उनके निधन पर नगर के संस्कृति कर्मियों ने गहरा शोक जताया है।
विज्ञापन


नब्बे के दशक में श्री बिष्ट ने पहली कुमाऊंनी फिल्म मेघा आ बनाई थी। जो काफी लोकप्रिय रही। अल्मोड़ा श्री बिष्ट की कर्मस्थली भी रही। श्री बिष्ट जीवन पर्यंत फिल्म और रंगकर्म की गतिविधियों से जुड़े रहे। क्षेत्र के पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए भी उन्होंने काम किया।

श्री बिष्ट को उत्तराखंड सरकार लाइफ टाइम एचीवमेंट अवार्ड से भी सम्मानित कर चुकी है। जानकारी के अनुसार श्री बिष्ट का अंतिम संस्कार शनिवार को दिल्ली में निगम बोध घाट में किया जाएगा।
विज्ञापन


श्री बिष्ट के निधन पर रंगकर्मी चंद्रशेखर जोशी, नवीन बिष्ट, अनिल सनवाल, शेखर जोशी, प्रकाश बिष्ट, गोकुल बिष्ट, गिरीश धवन, मनमोहन चौधरी, मनोज सनवाल, गोपाल चम्याल आदि ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें