फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री तक पहुंचाई रानीखेत विधानसभा क्षेत्र के गांवों की समस्या

विज्ञापन
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। रानीखेत विधानसभा क्षेत्र के गांवों की समस्याएं अब मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत तक पहुंच गई हैं। भाजपा नेता डॉ. प्रमोद नैनवाल ने उन्हें यह समस्याएं बताईं।
विज्ञापन

उन्होंने बासोट स्थित भवानी देवी और सगनेटी जाल स्थित सिलोर देवी पंपिंग योजना का पुनर्गठन, चापड़, नौघर, लछिना, तिपोला, बोहरागांव, पोखरी, खुसालकोट, मलोना के लिए नई पंपिंग पेयजल योजना स्वीकृत करने की मांग की।
इन योजनाओं के अलावा रामनगर-मोहान-भतरौंजखान-रानीखेत मोटर रोड को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित कर उसकी दशा सुधारने की मांग भी की।
पस्तौड़ा, मेहलखंड और ऐरोली गांवों को मोटर मार्ग से जोड़ने, वर्षों से लंबित लोअर ककलासौं मोटर मार्ग बनाने का भी आग्रह किया।
उन्होंने भिकियासैंण, भतरौंजखान, नौघर, स्यालकोट, सिलोर आदि गांवों में स्थित अस्पतालों में चिकित्सकों की नियुक्ति, वहां अल्ट्रासाउंड और एक्सरे मशीन लगाने की मांग भी उठाई।
विज्ञापन

डॉ. नैनवाल ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों की स्वास्थ्य सेवाओं को दुरुस्त बनाना जरूरी है। इससे क्षेत्र की आम जनता को लाभ मिल सकेगा।
उन्होंने कहा कि भवानी देवी पेयजल योजना का पुनर्गठन न होने से वहां आए दिन पेयजल किल्लत रहती है। ऐसी ही स्थिति सगनेटी जाल आदि गांवों को जोड़ने वाली सिलोर देवी पंपिंग योजना का भी है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने मांगों पर अतिशीघ्र सार्थक कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें