फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: रानीखेत में स्टेडियम के लिए भूमि चयन पर चर्चा

Sat, 08 Mar 2025 11:24 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। तहसील सभागार में विधायक डॉ. प्रमोद नैनवाल ने अधिकारियों की बैठक ली। इसमें रानीखेत में स्टेडियम के निर्माण के संबंध में गहन चर्चा हुई। अधिकारियों को स्टेडियम के लिए भूमि चयनित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

विधायक नैनवाल ने कहा कि सरकार खेलों को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है और खिलाड़ियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं देने की योजना है। स्टेडियम बनने से खेल प्रतिभाओं को बेहतर मंच मिलेगा। बैठक में संयुक्त मजिस्ट्रेट राहुल आनंद, छावनी परिषद मुख्य अधिशासी अधिकारी कुनाल रोहिला, जिला क्रीड़ा अधिकारी महेशी आर्या, एई मुकुल सती, नामित सदस्य मोहन नेगी समेत कई लोग मौजूद रहे।
बीती शुक्रवार को हुई बैठक के बाद विधायक डॉ. प्रमोद नैनवाल ने अधिकारियों के साथ छावनी परिषद के अधीन वाले एनसीसी मैदान का निरीक्षण किया। यहां भूमि की भौगोलिक परिस्थिति, तकनीकी जरूरत और कानूनी पहलुओं का अध्ययन किया गया। अधिकारियों ने संभावित चुनौतियों, जरूरी विकास कार्यों और बुनियादी ढांचे पर चर्चा की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें