फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: कैंट क्षेत्र रानीखेत में सीवर लाइन बनाने का प्रस्ताव राज्य सरकार को भेजेगी छावनी परिषद

विज्ञापन
रानीखेत में छावनी परिषद की बैठक में मौजूद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और अन्य। संवाद - फोटो : RANIKHET
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। रानीखेत कैंट क्षेत्र में आज तक सीवर लाइन नहीं बन सकी है। छावनी परिषद की बैठक में रक्षा मंत्रालय से सीवर लाइन बनाने की अनुमति मिल चुकी है। प्रस्ताव अब राज्य सरकार को भेजा जाएगा। बता दें कि पूर्व में यहां मिनी सीवर लाइन बनाई गई थी जो पूरी तरह से असफल रही। छावनी क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं पर भी चर्चा हुई। बैठक में सेना की तरफ से तय हुआ कि चौबटिया की मुख्य सड़क को आवश्यक सेवाओं के लिए खोला जाएगा।
विज्ञापन

पर्यटन नगरी रानीखेत में सीवर लाइन निर्माण की एक और उम्मीद जगी है। इसका प्रस्ताव अब सीधे राज्य सरकार को भेजा जाएगा। बोर्ड बैठक में छावनी क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं और विकास कार्यों पर भी चर्चा हुई। सेना द्वारा चौबटिया की मुख्य सड़क को आम जनता के लिए बंद किए जाने के मामले में सैन्य अधिकारियों ने आवश्यक सेवाओं के लिए सड़क खोले जाने पर सहमति जताई।
बोर्ड अध्यक्ष ब्रिगेडियर आईएस साम्याल की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में मुख्य अधिशासी अधिकारी नागेश कुमार पांडेय ने बताया कि नगर में सीवर लाइन निर्माण के लिए सेना ने अनुमति दे दी है। सीवर लाइन का प्रस्ताव बोर्ड के माध्यम से राज्य सरकार को भेजा जाएगा। स्वीकृति मिलने के बाद रानीखेत में सवीर लाइन निर्माण का कार्य शुरू होगा। नामित सदस्य मोहन नेगी ने कैंट के विभिन्न वार्डों की समस्याएं बोर्ड बैठक में प्रमुखता से उठाई। उन्होंने कैंट में वाहन प्रवेश शुल्क व्यवस्था समाप्त होने के बाद बेरोजगार हुए अस्थायी कर्मियों का मामला भी उठाया। नए पदों पर उनके समायोजन की बात भी रखी। बैठक में बोर्ड के कई सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें