फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंत्री रेखा आर्या ने अधिकारियों दिए तालमेल के निर्देश

विज्ञापन
अल्मोड़ा विकासभवन में बैठक लेती मंत्री रेखा आर्या। - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास राज्यमंत्री रेखा आर्या ने शुक्रवार को विकास भवन में आयोजित बैठक में अधिकारियों को जनप्रतिनिधियों के साथ समन्वय कायम रखने के निर्देश दिए। उन्होंने विकास कार्यों को धरातल पर उतारने के लिए अधिकारियों से पूरे मनोयोग के साथ कार्य करने के लिए कहा। इस दौरान अधिकारियों के पूरी तैयारियों के साथ मौजूद न होने पर नाराजगी भी जताई।
विज्ञापन

बैठक में मंत्री रेखा आर्या ने विधानसभा सोमेश्वर में संचालित योजनाओं के बारे में जानकारी ली। बैठक में लोनिवि के अधिकारियों के पूरी तैयारियों के साथ न पहुंच पाने से उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई। इस दौरान अगली बैठक में पूरी तैयारी व डाटा के साथ उपस्थित होने की चेतावनी भी दी। साथ ही अधिकारियों को कार्य प्रणाली में सुधार लाने के निर्देश दिए। विधानसभा के अन्तर्गत आने वाली सड़कों और निर्माणाधीन पुलों की समीक्षा करते हुए कार्य समय से पूरा करने के निर्देश दिए। बैठक में मौजूद कई जनप्रतिनिधियों ने क्षेत्र की सड़कों का डामरीकरण नहीं होने की समस्याएं उठाई। सड़कों के वन भूमि हस्तांतरण के कारण प्रस्ताव लंबित होने पर मंत्री ने लोनिवि और वन विभाग के अधिकारियों को समन्वय स्थापित करने के लिए कहा। सड़कों की नालियों को साफ कराने और दुर्घटना संभावित स्थानों पर लोनिवि को बोर्ड लगाने के निर्देश दिए। जल संस्थान और जल निगम को क्षेत्र में क्षतिग्रस्त पेयजल योजनाओं की मरम्मत के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को सोमेश्वर बाजार के लिए कूड़ा निस्तारण योजना बनाने के निर्देश दिए। डीएम नितिन सिंह भदौरिया ने विद्यालय भवन की मरम्मत के लिए प्रस्ताव शासन को भेजे जाने की बात कही। यहां सीडीओ मनुज गोयल, डीएफओ महातिम यादव, भाजपा जिलाध्यक्ष रवि रौतेला, जिपं सदस्य महेश नयाल, धन सिंह रावत, एसडीएम सीमा विश्वकर्मा, परियोजना निदेशक नरेश कुमार, जिला विकास अधिकारी केके पंत, मुख्य शिक्षाधिकारी एचबी चंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें