फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

45 साल से अधिक उम्र के लोगों का शत प्रतिशत किया जाए टीकाकरण:डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने शुक्रवार को वर्चुअल माध्यम से कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम और टीकाकरण अभियान की जानकारी ली।
विज्ञापन

प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इसके साथ ही 45 साल से अधिक उम्र के लोगों का शत प्रतिशत टीकाकरण किए जाने के भी निर्देश दिए।
डीएम ने कहा कि शत प्रतिशत टीकाकरण के लिए ग्राम स्तर तक विशेष शिविरों का आयोजन किया जाए। संबंधित उपजिलाधिकारी पूरे टीकाकरण अभियान की निगरानी करें।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने प्रत्येक दिन लगाए गए टीके की सूचना कंट्रोलरूम में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने बीएलओ के माध्यम से वितरित की जा रही आइवरमेक्टिन दवा के वितरण में तेजी लाने के निर्देश दिए।
डीएम ने बताया कि वर्तमान तक पांच लाख गोलियां वितरित की जा चुकी हैं। इसके अलावा उन्होंने कोरोना पॉजिटिव मरीजों को दी जाने वाली होम आइसोलेशन किट भी तत्काल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बताया कि जिले में 20 हजार से अधिक होम आईसोलेशन किट तैयार की गई है। बैठक में सीडीओ नवनीत पांडे, सीएमओ डॉ. सविता ह्यांकी, एसीएमओ डॉ. अनिल ढीगंरा, आपदा प्रबंधन अधिकारी राकेश जोशी, जिला पंचायत राज अधिकारी गोपाल सिंह अधिकारी समेत तमाम उपजिलाधिकारी, बीडीओ, प्रभारी चिकित्साधिकारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें