फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यटन कौसानी को जोड़ने वाली सड़क की दशा कब होगी ठीक

विज्ञापन
विज्ञापन
सोमेश्वर (अल्मोड़ा)। सरकार पर्यटन स्थलों से जुड़ीं सड़कों को बेहतर बनाने के दावे जरूर कर रही है, लेकिन सरकार के दावे धरातल पर नहीं उतर रहे हैं। कौसानी मार्ग पर कई जगह गड्ढे दुर्घटना का कारण बन रहे हैं।
विज्ञापन

सोमेश्वर-कौसानी मार्ग से सामान्य दिनों में सैकड़ों वाहन आते जाते हैं। इस मार्ग से पर्यटकों को अलावा यात्री गरुड़, ग्वालदम, बागेश्वर, हल्द्वानी, रानीखेत, नैनीताल आदि पर्वतीय और मैदानी इलाकों को आते, जाते हैं। सोमेश्वर से कौसानी तक सड़क में डामर उखड़ा है। किनारे नालियां भी नहीं बनी हैं। बारिश में गंदा पानी सड़क पर बहते रहता है। कल्वर्ट अधूरे छोड़े गए हैं।
यह सड़क दुर्घटनाओें का कारण बन रही है। जनप्रतिनिधियों और विभाग को शीघ्र सड़क ठीक करनी चाहिए, पर कोई इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है।
- चंद्रशेखर भट्ट, रौतेलागांव।
गड्ढे होने से थोड़ी सी बारिश में सड़क तालाब बन जाती है। शासन और कई जिलों के जनप्रतिनिधि, अधिकारी सड़क से आते जाते हैं लेकिन जिम्मेदारी से बच रहे हैं।
विज्ञापन

- कैलाश बोरा, रतुराठ।
सरकार रोड टैक्स वसूलती है लेकिन सड़कों की दशा नहीं सुधारी जा रही है। दिन प्रतिदिन सड़कों की हालत बदतर हो जा रही है। इससे व्यवसाय पर भी प्रभावित होता है।
- बिशन सिंह रावत, लखनाड़ी।
चुनाव से पहले राजनीतिक दल और उनके प्रत्याशी कई वायदे करते हैं लेकिन चुनाव जीतने के बाद सत्ता पक्ष और विपक्ष के लोग चुप्पी साध लेते हैं। कोई जनता की सुध नहीं लेता है।
- राजेंद्र बोरा, भानाराठ।
चनौदा और मनान में सड़क में गड्ढे भरने का काम शुरू कर दिया गया है। गड्ढे भरान का काम पूरा होने के सप्ताह भर बाद सड़क में डामरीकरण का काम शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

- जेसी पांडे, एई, लोनिवि प्रांतीय खंड, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें