फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: मेडिकल कॉलेज को मिलेगा 99 का साथ, मरीजों को मिलेगा उपचार

Tue, 14 Apr 2026 11:07 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। सोबन सिंह जीना राजकीय आयुर्विज्ञान एवं शोध संस्थान (मेडिकल कॉलेज) में आने वाले मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। एमबीबीएस अंतिम वर्ष के 99 छात्र-छात्राएं जल्द ही पास होकर मई से मेडिकल कॉलेज के अधीन बेस अस्पताल में अपनी सेवाएं देंगे।
विज्ञापन

पहले से ही चिकित्सकों की कमी से जूझ रहे मेडिकल कॉलेज के लिए यह किसी संजीवनी से कम नहीं होगा। मेडिकल कॉलेज में प्रोफेसर, असिस्टेंट प्रोफेसर और एसोसिएट प्रोफेसर के कुल 178 पद हैं लेकिन वर्तमान में केवल 65 पदों पर ही चिकित्सकों की तैनाती हो सकी है।
कई महत्वपूर्ण विभागों में जरूरत के मुताबिक चिकित्सक नहीं होने से मरीजों को उपचार मिलना मुश्किल हो गया है। जल्द एमबीबीएस 2021-22 बैच के विद्यार्थी परीक्षा पास कर बेस अस्पताल एक वर्ष की अनिवार्य इंटर्नशिप करेंगे। एक वर्ष तक विद्यार्थी मरीजों के उपचार और देखभाल में अहम भूमिका निभाएंगे।
विज्ञापन

इससे एक ओर विद्यार्थियों को मरीजों के साथ व्यावहारिक अनुभव मिलेगा वहीं मरीजों को भी बेहतर इलाज मिल सकेगा। इंटर्नशिप पूरी होने के बाद युवा चिकित्सकों की तैनाती दूसरे अस्पतालों में होगी।


कोट
- एमबीबीएस 2021-22 बैच के 99 छात्र-छात्राएं जल्द ही पास आउट होकर मई से बेस अस्पताल में सेवाएं देगे। इससे स्वास्थ्य सेवाओं मेें तेजी आएगी लेकिन परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले विद्यार्थी एक वर्ष तक ही इंटर्नशिप कर सकेंगे।
विज्ञापन


- डॉ. सीपी भैसोड़ा, प्राचार्य मेडिकल कॉलेज अल्मोड़ा

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें