फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेधावियों को मिला सम्मान

Sun, 21 Jun 2015 11:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
होटल शिखर के रॉयल वैंकट हॉल में अमर उजाला लक्ष्य 2015 एजूकेशन फेस्ट के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि होली एंजिल स्कूल के प्रधानाचार्य गोपाल कृष्ण बागी ने कहा कि सफलता के लिए मेहनत जरूरी है। लक्ष्य हासिल करने को विद्यार्थी निरंतर अभ्यास और कड़ा परिश्रम करें। इस मौके पर अतिथियों ने कार्यक्रम में मौजूद मेधावी छात्र-छात्राओं को अमर उजाला की ओर से प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन


श्री बागी ने कहा कि बाल्यावस्था से ही बच्चों को उनकी अभिरुचि के अनुसार माहौल उपलब्ध कराने को अभिभावकों का जागरूक होना जरूरी है। विशिष्ट अतिथि जिला विज्ञान समन्वयक वरिष्ठ प्रवक्ता प्रकाश त्रिपाठी ने कहा कि निरंतर अभ्यास और एकाग्रचित्त होकर अध्ययन से ही औसत विद्यार्थी मेधावी की श्रेणी में पहुंच जाता है।

इस अवसर पर साहिबा सिद्दीकी, मानसी अनेजा, सुरेश तिवारी आदि मौजूद थे। दो दिन तक चले एजूकेशन फेयर में 10वीं कक्षा से 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को मुफ्त कैरियर काउंसलिंग भी दी गई। एजूकेशन फेयर में 10वीं और 12वीं में 60 प्रतिशत या इससे ज्यादा अंक प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया। अमर उजाला एजूकेशन फेयर में बीएफआईटी, शिवालिक कालेज आफ इंजीनियरिंग, कान्टक कालेज, श्रीदेव भूमि, अपेक्स इंजीनियरिंग कालेज जयपुर, देवभूमि इंजीनियरिंग इन्वर्टिस यूनिवर्सिटी बरेली, ब्रिलियंट टियुटोरियल, बीएमएम, हल्द्वानी और सुशीला तिवारी, होटल मैनेजमेंट हल्द्वानी, फोनिक्स रुड़की, जेबी इंस्टीटयूट, आरसीई, हिमगिरी, अपेक्स रुद्रपुर आदि संस्थानों ने भाग लिया। एजूकेशन फेयर में पंजीकरण के बाद प्रमाण पत्र लेने से वंचित छात्र-छात्राएं अमर उजाला कार्यालय अल्मोड़ा से प्रमाण पत्र प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें