फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वॉयस ऑफ इंडिया के लिए मोना का चयन

Sun, 21 Jun 2015 11:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रानीखेत (अल्मोड़ा)
विज्ञापन
विज्ञापन
द्वाराहाट के पान बैरती गांव निवासी मोना भट्ट का चयन वॉयस ऑफ इंडिया के लिए हुआ है। चार वर्ष पूर्व जी टीवी के सारेगामा, सोनी टीवी के फेम गुरुकुल में गाए गीतों से मोना चर्चा में आई।
विज्ञापन


इसके बाद उन्होंने प्रख्यात कुमाऊंनी फिल्म राजुला में भी गायन कर चुकी हैं। मुंबई में निवास कर रही मोना विदेशों में भी कार्यक्रम पेश करती हैं। उनका एकमात्र लक्ष्य बॉलीवुड की बड़ी फिल्मों में गायकी का लोहा मनवाना है। इसके लिए वह दिन रात अपने हुनर को निखार भी रही हैं।

मोना के भाई हेम भट्ट सहित पूरा परिवार मुंबई के कांदीवली में रहता है। मोना भी अपने परिजनों के साथ मुंबई में रहती हैं। वह मुंबई में अप्रवासी भारतीयों की कौतिक फाउंडेशन और उत्तराखंड समाज चारकोप गोराई मुंबई से भी जुड़ी हुई हैं। दोनों संगठनों के सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भी वह गायकी का लोहा मनवा चुकी हैं।
विज्ञापन


कौतिक फाउंडेशन के दिनेश बिष्ट ने बताया कि मोना में गायकी के गुर बचपन से ही कूट-कूट कर भरे हैं। अभ्यास के बल पर धीरे-धीरे मोना ने अपने को गायकी के क्षेत्र में स्थापित किया। चार साल पहले जीटीवी के सारेगामा और तीन साल पूर्व चले सोनी टीवी फेम गुरुकुल में शानदार गायकी से वह चर्चा में आ गई। वह मुंबई समेत दुबई, अमेरिका, फ्रांस में भी शो करती रहती हैं। दूरभाष पर मोना भट्ट काफी खुश नजर आई उन्होंने कहा कि माता पिता की प्रेरणा, साथियों का सहयोग से ही यह सब मुमकिन हुआ है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें