फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाइप लाइनें बहने से रणां और बेढुली में पेयजल संकट

Wed, 31 May 2017 10:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा
विज्ञापन
रिश्कन गधेरे में क्षतिग्रस्त हुई पाइप लाइन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
 क्षेत्र में बारिश का सिलसिला जारी है। बुधवार को दोपहर पर्यटन नगरी में भारी बारिश हुई। जिसके चलते ठंड में इजाफा हो गया है। उधर द्वाराहाट में भारी बारिश के कारण कई पेयजल योजनाओं की पाइप लाइनें बह गईं। जिस कारण बेढुली और रणां क्षेत्र में पानी का संकट खड़ा हो गया है। प्रतिदिन हो रही बारिश के चलते क्षेत्र में ठंड बढ़ गई है।
विज्ञापन


लोगों ने गर्म कपड़े निकाल लिए हैं। द्वाराहाट में भी भारी बारिश के चलते रिश्कन गधेरे से बनी पेयजल योजनाओं के पाइप लाइन बह गए। बेढुली पेयजल योजना की पांच और रणां पेयजल योजना की तीन पाइप लाइनें क्षतिग्रस्त भी हो गई हैं जिससे क्षेत्र में पानी का संकट खड़ा हो गया है। ग्रामीणों ने संबंधित विभागों से शीघ्र क्षतिग्रस्त योजनाओं को ठीक करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें