फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणित विभाग की राष्ट्रीय कार्यशाला शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। पीजी कॉलेज में गणित विभाग का आठ दिनी ऑनलाइन राष्ट्रीय कार्यशाला शुरू हो गई है। इस दौरान स्नातक अंतिम वर्ष, स्नातकोत्तर और शोध करने वाले 350 से अधिक विद्यार्थी लीनियर अलजेब्रा और उपयोग के बारे में जानकारी पाएंगे।
विज्ञापन

विभाग के प्रभारी डॉ. नरेंद्र सिजवाली ने बताया कि कार्यशाला में भारत के प्रसिद्ध गणितज्ञ छात्रों को व्याख्यान देंगे। इनमें इलाहाबाद विवि से डॉ. स्वप्निल श्रीवास्तव, प्रो. आरपी शुक्ला, डॉ. बीके शर्मा, केंद्रीय विवि राजस्थान से डॉ. विपुल कक्कड़, केंद्रीय विवि बिहार से डॉ. विवेक जैन, भुवन मेहता, महाविद्यालय कौशांबी से डॉ. एलके मिश्रा प्रमुख हैं। कार्यशाला में देशभर के नौ राज्यों से प्रतिभागियों ने पंजीकरण किया है। प्राचार्य डॉ. एके जोशी ने सभी प्रतिभागियों से इस कार्यशाला में गंभीरता से प्रतिभाग कर अनुभव प्राप्त करने का आह्वान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें