अल्मोड़ा में आयोजित सम्मान समारोह में सम्मानित स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के उत्तराधिकारी ?
- फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। महिला प्रेरणा और उत्थान समिति की ओर से नगर के मिलम सभागार में हुए समारोह में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के उत्तराधिकारियों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। इनमें स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के उत्तराधिकारी कैलाश जोशी, कलावती जोशी, गीता पांडे, कमला देवी, पुष्पा देवी, पार्वती बिष्ट, विनय कुमार पांडे, विपिन चंद्र पांडे, चंद्रप्रकाश साह, तारा वर्मा, किशन चंद्र जोशी, विनोद शर्मा, गिरीश चंद्र शर्मा, बसंती तिवारी, सरस्वती राणा, कुंवर चम्याल, नंदन सिंह कार्की, दुर्गा बुड़ाकोटी आदि थे। मुख्य अतिथि रहे पूर्व विधायक और समिति के संरक्षक मनोज तिवारी ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का देश को आजाद कराने में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उनके आदर्शों से सभी लोगों को प्रेरणा लेनी चाहिए। उनके बताए मार्ग पर चलना चाहिए। तारा दत्त जोशी ने संचालन किया। इस दौरान समिति की अध्यक्ष रेखा आर्या, सचिव सतीश पांडे, धीरज जोशी, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी संगठन के अध्यक्ष कमलेश पांडे, तारा चंद्र साह, पुष्कर प्रसाद पांडे, यशवंत परिहार, सचिव भरत पांडे, कैलाश वर्मा, राधा तिवारी आदि थे।