फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणित मेले से प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार होंगे बच्चे : राजन

Wed, 24 Feb 2016 11:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रानीखेत (अल्मोड़ा)।
विज्ञापन
विज्ञापन
 ब्लॉक स्तरीय गणित मेले का उद्घाटन खंड शिक्षा अधिकारी एचआर राजन ने किया। उन्होंने कहा कि इस आयोजन से छात्र छात्राओं में प्रतियोगी परीक्षाओं में प्रतिभाग करने की क्षमता बढ़ेगी।
विज्ञापन


 इस दौरान मॉडल गणित, मॉडल विज्ञान, क्विज, नाटक सहित तमाम प्रतियोगिताएं हुईं। जिसमें कई छात्र-छात्राओं ने बाजी मारी। अव्वल छात्र-छात्राएं जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में भाग लेंगे।

उपशिक्षा अधिकारी गीतिका जोशी ने प्रतियोगी छात्र-छात्राओं को गणित विषय की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि गणित विषय को सरलता से समझा जा सकता है। मेलों के माध्यम से प्रतियोगी परीक्षाओं में छात्र-छात्राओं को मदद मिलती है। ब्लॉक समन्वयक सुंदर चंद्र जोशी ने गणित मेले के विषय में विस्तार से चर्चा की।
विज्ञापन


 मॉडल प्रतियोगिता में राजूहा जैनोली के यासमीन, राजूहा गाड़ी के महेंद्र बिष्ट और जीजीआईसी ताड़ीखेत की मीनाक्षी पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। विज्ञान में चेतना आर्या, ज्योति, यशवंत सिंह अव्वल रहे। गणित में संकुल ताड़ीखेत के अंतर्गत राजूहा गैरड़ पहले स्थान पर रहा।

 राजकीय जूहा गाड़ी और राइंका नौगांव तीसरे स्थान पर रहा। नाटक प्रतियोगिता में राजूहा गाड़ी, पातली और सौनी और नाटक में जैनोली, कैंट रानीखेत और संकुल ताड़ीखेत क्रमश: पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। अव्वल छात्र-छात्राएं अब जिला स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेंगे।

 संचालन प्रकाश पपनोई, कैलाश तिवारी, तारी राम, टीका आर्या, मंजू भट्ट, दीपक शर्मा, दिनेश टम्टा, सीमा भाकुनी, विनीता खाती, नीलम टम्टा, बलवंत नेगी, अनिल कुमार, जगदीश उपाध्याय ने किया।

 इस मौके पर संकुल समन्वयक कुंदन राम, हरीश बिष्ट, उमेश सुयाल, दीपा तिवारी, सीमा तिवारी, यशपाल सिंह, जेपी भट्ट, उर्मिला आर्या, विनोद उपाधयय, विद्योतमा टम्टा, पूनम बोरा, दलीप गिरि सहित तमाम शिक्षक मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें