विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने कहा है कि आगे बढ़ने में शिक्षा का महत्वपूर्ण योगदान है। बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दिलाने को अभिभावक और शिक्षक मिल कर काम करें।
कुंजवाल चिल्ड्रन पब्लिक स्कूल उन्यूड़ा-मेरधूरा के वार्षिकोत्सव समारोह में बोल रहे थे। उन्होंने स्कूल के खेल मैदान निर्माण को विधायक निधि से एक लाख रुपये देने की घोषणा की। इस मौके पर बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुतियां दीं।
कुंजवाल ने कहा कि व्यक्तित्व के विकास में शिक्षा का महत्वपूर्ण योगदान है। प्रतिस्पर्धा के दौर में आगे बढ़ने को बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिलना जरूरी है। इसके लिए अभिभावक और शिक्षक मिल कर काम करें। विधानसभा अध्यक्ष ने गांव में पंचायतघर बनाने, दयारा-रैचना सड़क निर्माण कराने का भरोसा दिया।
जिला पंचायत सदस्य नंदी देवी ने स्कूल में जिला पंचायत से शौचालय बनाने का आश्वासन दिया। स्कूल प्रबंधक जगदीश सिंह अधिकारी ने सभी का आभार जताया।
पूरन सिंह अधिकारी की अध्यक्षता में हुई बैठक का संचालन ललित मोहन सतवाल और केएस पांडे ने किया। इस मौके पर प्रधान संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष शिवराम आर्या, प्रधान दीपा गोस्वामी, रमेश मेलकानी, हेमा रावत, कुंदन सिंह, त्रिलोक सिंह आदि ने विचार रखे।